Home व्यापार BJP Explain Union Budget: भाजपा केंद्रीय बजट के लाभ जनता को बतायेगी

BJP Explain Union Budget: भाजपा केंद्रीय बजट के लाभ जनता को बतायेगी

0
BJP Explain Union Budget: भाजपा केंद्रीय बजट के लाभ जनता को बतायेगी

BJP Explain Union Budget: भाजपा सरकार ने फ़ैसला किया है की वह जनता को अपने बजट के बारे में बताएँगे। इस काम के लिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री और राज्य के बाकी मंत्रियों और स्वतंत्रता प्रभार के मंत्रियाओं को नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव 6 और 7 फरवरी को इन मंत्रियों को उनके शहरों को आवंटित करेंगे। सरकार का यह फ़ैसला केंद्रीय बजट के चौतरफ़ा आलोचन के बाद लिया है। 

यह पहली बार नहीं है की सरकार अपनी नीतियों को जनता तक पहुचाने का फ़ैसला लिए है। नरेंद्र मोदी सरकार ज़्यादातर पहले निर्णय लेकर अपने फ़ैसलों को अमल ने लाती है। विरोध होने पर नेताओं और मंत्रियों की फ़ौज लगा कर उसे जनता तक पहुँचती है। इस बार भी भाजपा के शीर्ष नेता और मंत्री इस सप्ताह के अंत में देश भर में केंद्रीय बजट के बारे (BJP Explain Union Budget) में जनजन तक पहुंचाने के प्रयास करेंगे।वह जनता को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएँगे।

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा देश भर में प्रेस और सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे: BJP Explain Union Budget

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को देश भर में प्रेस और सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित करने का निर्देश दिया है। कैबिनेट मंत्री और राज्य के बाकी मंत्रियों और स्वतंत्रता प्रभार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव 6 और 7 फरवरी को उन्हें आवंटित शहरों का दौरा करने का निर्देश देंगे। अब देखा होगे की भाजपा के इन प्रयासों का जनता पर कितना असर पड़ता है। 

Also Read: Modi Government Media Censorship: मीडिया सेंसरशिप भारतीय लोकतंत्र पर प्रहार

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट की सकारात्मकता (BJP Explain Union Budget) समझाने के लिए मुंबई में रहेंगी जबकि केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में होंगे। बजट की बात करने के लिए जितेंद्र सिंह जम्मू में होंगे। इसी तरह बाक़ी नेता भी अपने चुने हुए शहरों में जैन सम्पर्क कार्यक्रम कर लोगों से सामवाद करेंगे।  

केंद्रीय मंत्री प्रमुख शहरों में लोगों को बजट के लाभ बताएँगे

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भोपाल में प्रेस और एक सभा को संबोधित करेंगे। जबकि केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी गुवाहाटी में तैनात होंगी और गजेंद्र सिंह शेखावत को गोवा का प्रभार दिया गया है। पीयूष गोयल लखनऊ में बजट के बारे में जागरूकता फैलाएंगे और धर्मेंद्र प्रधान हैदराबाद में होंगे। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी बेंगलुरु में बजट के लाभ (BJP Explain Union Budget) बताएँगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया इंफाल में प्रचार करेंगे, भूपेंद्र यादव अहमदाबाद दौरे पर जाएंगे और सीटी रवि बेलगाम में, तरुण चुघ लद्दाख में और अरुण सिंह जयपुर में होंगे। इसके अलावा, सभी सांसद और विधायक और राज्य पदाधिकारी और पोस्ट धारक भी अपनेअपने क्षेत्रों और निर्वाचन क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 1 फरवरी को, सीतारमण ने सभी मंत्रियों और प्रवक्ताओं को बजट पर और विपक्ष की आलोचना का सामना करने का तरीका बताया था।