Home विदेश Mahatma Gandhi Statue Vandalised: अमेरिकी सांसदों ने इस घटना की निंदा की है 

Mahatma Gandhi Statue Vandalised: अमेरिकी सांसदों ने इस घटना की निंदा की है 

0
Mahatma Gandhi Statue Vandalised: अमेरिकी सांसदों ने इस घटना की निंदा की है 

Mahatma Gandhi Statue Vandalised: भारतीयअमेरिकी कांग्रेसी सांसद ने मंगलवार को कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने की एफबीआई से जांच की मांग की है। यहां तक ​​कि कई अन्य सांसदों ने भी इस बर्बरता की कार्रवाई की निंदा की। पिछले हफ़्ते उत्तरी कैलिफोर्निया के डेविस शहर के सेंट्रल पार्क में गांधी की एक कांस्य प्रतिमा को कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने (Mahatma Gandhi Statue Vandalised) तोड़ दिया था।

अस्थानिया प्रशासन ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। कांग्रेसी सांसद के राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, “मैं इस दुर्भावनापूर्ण कृत्य की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं और एफबीआई से इस मामले के जाँच का आग्रह करता हूँ। या घटना भारतीयअमेरिकियों के अलावा अन्य लोगों को भी डराने वाला संभावित घृणा अपराध है। मई इसके जांच करने का आह्वान करता हूं।

कई अमरीकी सांसदों ने इस घटना पर अपनी राय प्रकट कर दोषियों पर कार्यवाही की माँग की है 

एक और अमरीकी सांसद एमी बेरा  ने कहा की, “में गांधी की एक प्रतिमा का अपमान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। गांधी ने  शांति और अहिंसा का पाठ दुनिया को पढ़ाया जिसने अमेरिका में न्याय के लिए अनगिनत अहिंसक संघर्षों को प्रभावित किया है। यह एक दुखद घटना है जो हमें याद दिलाती है की उनकी शिक्षाएं कितनी महत्वपूर्ण हैं।एमी के अलावा कई और संसदो ने इस घटना की पुरज़ोर निंदा की है। अमरीका में (Mahatma Gandhi Statue Vandalised) गांधी प्रतिमा पर हमले की पूरे ज़ोर शोर से निंदा हो रही है। 

Also Read: Myanmar Coup in Action: म्यांमार पुलिस ने आंग सान सू की के खिलाफ आरोप लगाया

मार्टिन लूथर किंग जूनियर और गांधी के शांतिपूर्ण और अहिंसक विरोध जिसने देश और विदेश में नागरिक अधिकारों की रक्षा की और उनको संसक्त बनाया। इस नेताओं के संघर्ष ने अमेरिकी लोकतंत्र को एक पहचान दी है। हमारे देश की ताकत हमारी विविधता में निहित है। लेकिन हमें अपनी राय और मतभेदों को शांति से व्यक्त करने की क्षमता भी है। ऐसे महान व्यक्तियों के संपत्ति पर बर्बरता और विनाश अस्वीकार्य है और इसका हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है।ऐसा कांग्रेसी नेता जोश हार्डर ने ट्वीट कर लोगों से अपनी राय साझा की।

महात्मा गांधी के कांसे की प्रतिमा को भारत सरकार ने अमरीका को दान में दिया था: Mahatma Gandhi Statue Vandalised

कांग्रेसी नेता पीट सेशन ने कहा कि गांधी की प्रतिमा को शांति के प्रतीक के रूप में सभी अमेरिकियों को भारत सरकार द्वारा दान किया गया था।इस तरह का घृणित अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। इस महान प्रतिमा का जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए।इस घटना ने (Mahatma Gandhi Statue Vandalised) ज़्यादातर अमेरिकियों को आहत किया है। 

Also Read: World United for Alexei Navalny: अंतरराष्ट्रीय समुदाय रूस की आलोचन कर रहा है

आप को बता दें की कुछ शरारती तत्वो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को कैलिफोर्निया के डेविस शहर में छतीग्रस्त कर दिया था। इस घटना की पूरे विस्व भर में निंदा की गयी है। तमाम नेताओं ने इस घटना पर अपने विचार साझा किए है। भारत ने भी इस घटना की पूरे ज़ोर शोर से निंदा की है।