Home यात्रा Best places for Yoga: इन पांच जगहों पर योग करने से शांति मिलेगी

Best places for Yoga: इन पांच जगहों पर योग करने से शांति मिलेगी

0
Best places for Yoga: इन पांच जगहों पर योग करने से शांति मिलेगी

Best places for Yoga: आज हमारी लाइफस्टाइल इतनी तेज हो गयी है कि अपने लिए हमारे पास वक़्त ही नहीं है। ऑफिस के कामों में हम इतना बिजी हो गए हैं कि परेशानियों ने हमें जकड़ लिया है। ऐसे में जरूरत है खुद के लिए थोड़ा समय निकालने की और व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने तनाव को हलका करने की। यदि आप ऐसा करना चाहते है तो जरूरी है कि आप कुछ समय निकालकर योग करें। योग में आपके शरीर को जीवन की नई ऊर्जा देने की क्षमता है। आज हम आपको अपने देश के ऐसे ही कुछ जगह के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें योग का शहर भी मन जाता है। यहां के शुद्ध वातावरण में योग करके आप शांत और सुखी जीवन का अनुभव करेंगे ही करेंगे।

भारत के इन जगहों पर योग से आप को लाभ और असीमित सुख की प्राप्ति होगी 

गोवा का स्वक्ष वातावरण योग के लिए उत्तम है: Best places for Yoga

गोवा पार्टी और बीचेज के लिए जाना जाता है लेकिन यहाँ का चमकता हुआ नीला पानी, और लाजवाब छटा वाला सूर्यास्त मन को शांत करने में भी सहायक हैं। गोवा के खूबसूरत नज़रों में योग के आसनों (Best places for Yoga) को करने से आप खुद को तनावमुक्त पाएंगे। यहाँ गोवा में बहुत से योग सेंटर्स भी हैं जहां सभी लेटेस्ट सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह भारत और विदेश के योग प्रशंसकों को भारी संख्या में आकर्षित करती है। अष्टांग एक ऐसी परंपरा है जिसका यहां अभ्यास किया जाता है। कुछ कार्यशालाओं, और कार्यक्रमों में शामिल होकर आप तनाव से मुक्ति प् सकते हैं। और आधुनिक जीवन के दबावों से भी बच सकते हैं। अब हमें उम्मीद रहेगी की अगली बार आप गोवा जाएं तो योग करना न भूलें।

और पढ़ें: South India Unexplored Beauty: दक्षिण भारत के अनदेखे नज़ारे

चेन्नई का अंदियाप्पन कॉलेज ऑफ योगा एंड रिसर्च सेंटर

आसन अंदियाप्पन कॉलेज ऑफ योगा एंड रिसर्च सेंटर एक बहुत पुराना योग प्रशिक्षण केंद्र है। और ऐसे कईं संस्थानों का घर है चेन्नई। यह महानगर आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भी लाभदायी है।  यहाँ आकर आप योग के बारे में सबसे अनोखे, अंजाने तथ्यों के बारे में जान सकते हैं। आप को बता दें की भारत में योग के प्रशिक्षण की शुरुआत यही से हुई। आप यहां के योग अभ्यास सत्रों में खुद को तल्लीन महसूस करेंगे। आप यहां से प्राकृतिक चिकित्सा का कोर्स भी कर सकते हैं। चेन्नई आपको योग की अद्भुत अनुभूति दिलाएगा यह तो पक्का है। यदि आप चेन्नई जाएं तो इन जगहों को भेट देना न भूलें।

मैसूर के शांत वातावरण में आप योग और शान्ति का अनुभूत कर सकते है 

मैसूर अब योग शिक्षा केंद्रों के लिए लोगों की भारी भीड़ को आकर्षित कर रहा है। असल में यह महलों और मंदिरों से भरा शहर है। और दुनिया भर में अष्टांग परंपरा के लिए प्रसिद्ध है यह शहर। मैसूर योग के लिए (Best places for Yoga) कई तरह के विकल्प देता है जो आपके लिए आनंददायी साबित होंगे। यदि किसी कारण वश आप यहाँ आएं तो योग का लाभ जरूर उठायें।

भगवान की पावन धरती ऋषिकेश में योग और साधन करने का अलग ही सुख है: Best places for Yoga

इस पावन नगरी में हर साल वार्षिक योग महोत्सव का आयोजन होता है। ये एक सप्ताह तक चलता है। बेशक ये आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा। गंगा किनारे बैठकर योग (Best places for Yoga) कीजिये, यह आपके मन को शांति देगा। यदि आप ऋषिकेश में हों तो गंगा नदी किनारे उल्लास जगाने वाली आरती में शामिल होना न भूलें।