Home स्वास्थ्य Dark Circle Treetament: डार्क सर्कल को चुटकियों में ऐसे करें खत्म

Dark Circle Treetament: डार्क सर्कल को चुटकियों में ऐसे करें खत्म

0
Dark Circle Treetament: डार्क सर्कल को चुटकियों में ऐसे करें खत्म
Dark Circle Treetament

डार्क सर्कल का इलाज (Dark Circle Treetament) ढलती उम्र के साथ ज़रूरी हो जाता है। आंखों के नीचे काले घेरे अक्सर ढलती उम्र की ओर इशारा करते हैं| आपके चहरे की रौनक उड़ा देते हैं डार्क सर्कल| आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा की उनकी आखों के नीचे डार्क सर्कल हो गया हैं| इस डार्क सर्कल से चेहरा खराब दिखता हैं| अक्सर महिलाएं अपना चेहरे पर डार्क सर्कल को हटाने के लिए मेक अप लगाती हैं| ये महिला, पुरुष किसी को भी हो सकते हैं| डार्क सर्कल होने की कई वजह हो सकती हैं| मसलन स्ट्रेस, कम सोना, पानी कम पीना, जेनेटिक इत्यादि| दूसरी गंभीर बीमारियों के बचने के लिए और सिर्फ अच्छा दिखने के इन्हें रोकना बहुत ज़रूरी है|

आसान तरीक़ों से कैसे दूर करें डार्क सर्कल: Dark Circle Treetament

छाछ और हल्दी के इस्तेमाल से आप डार्क सर्कल मिटा सकते हैं 

दो चम्मच छाछ लेकर उसमें चम्मच भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बना ले फिर इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाइए और 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए| इसके बाद गर्म पानी से आंखें धो लीजिए| आपको डार्क सर्कल को मिटाने में आसानी होगी|

ठंडा दूध  डार्क सर्कल हटाने का एक कारगर उपाय है 

रुई को कटोरी में रखे ठंडे दूध में डुबोंकर उसे डार्क सर्कल्स वाली जगह रखना है| ध्यान रहे कि डार्क सर्कल वाला पूरा एरिया ढका हो| 10 मिनट तक रुई रखे रहें और फिर सादे पानी से आंखें धो लें| ठंडे दूध के लगातार इस्तेमाल से न सिर्फ आप डार्क सर्कल्स खत्म (Dark Circle Treetament) कर सकते हैं|

आलू का रस से भी आप अपने डार्क सर्कल को हटा सकते हैं 

आलू को कद्दूकस कीजिए और जितना हो सके, आलू का जूस निकाल लीजिए| फिर थोड़ी सी रुई लीजिए| उसे आलू के रस में पूरी तरह भिगोकर आंखों पर रखिए| ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है| आलू भी डार्क सर्कल कम करने में मदद करता है|

डार्क सर्कल का घरेलू उपचार सबसे कारगर होता है

बादाम का तेल डार्क सर्कल के उपचार का एक प्राचीन तरीक़ा है 

बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है और इसका तेल त्वचा को कोमल बनाता है। थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर डार्क सर्कल्स पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज़ कर ऐसे ही छोड़ देना है| सुबह जब सोकर उठें, तो आंखें धो लें| इससे आपको आराम होगा|

ठंडे खीरे से भी डार्क सर्कल का इलाज होट सकता है 

खीरे को आधे घंटे तक फ्रिज में रखना होगा और फिर उनकी स्लाइस काटकर आंखों पर रखनी होंगी| इन स्लाइसेस को 10 मिनट तक आंखों पर रखा रहने दें और फिर आंखें धो लें| आप फ्रेश महसूस करेंगे और कुछ दिनों में डार्क सर्कल्स भी कम होने लगेंगे|

इसे भी पढ़े :-अंडे के सेवन से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलने के साथ होते हैं अनेको फायदें

पुदीने की पत्तियों के गुडकारी उपाय भी इसे बहुत कारगर है 

पुदीना का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स से निपटने के लिए भी किया जा सकता है| पत्तियों को पीसकर उसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाना है| इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाना है। 10 मिनट तक इसे यूं ही रखे रहें और फिर ठंडे पानी से धो दें| इसे रोज़ाना रात में लगाएंगे, तो एक हफ्ते में आराम होने लगेगा| Dark Circle Treetament

गुलाबजल चेहरे के किसी भी समस्या के सबसे सटीक उपाय है 

गुलाबजल को त्वचा साफ को साफ करने के साथसाथ डार्क सर्कल मिटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं| रुई को गुलाबजल में भिगोइए और उन्हें डार्क सर्कल पर रखिए| 15 मिनट रुई को आंखों पर रखे रहिए और फिर ठंडे पानी से आंखें धो लीजिए| इससे आपको बेहद फ़ायदा होगा|