Home स्वास्थ्य Mucus Treatment: बलगम से छुटकारा पाने का आसान उपाय

Mucus Treatment: बलगम से छुटकारा पाने का आसान उपाय

0
Mucus Treatment: बलगम से छुटकारा पाने का आसान उपाय
Mucus Treatment

इस बदलते मौसम में आप बलगम का इलाज (Mucus Treatment) कर कैसे इससे छुटकारा पा सकते है। मौसम बदलते ही खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां होना बहुत ही आम बात है| खांसी अत्यधिक पीड़ादायक और परेशान करने वाली हो सकती है| जब भी खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां होती हैं तो इसके साथ एक बीमारी और होती है। इसमें छाती और गले में बलगम जमने लगती है| गले में बलगम जमने से हमें श्वास लेने में तकलीफ महसूस होती है। यह अन्य कई बीमारियां भी उत्पन्न करने का ख़तरा ले कर आती हैं| अगर गले और छाती में कुछ जमा हुआ सा महसूस हो रहा है? सांस लेने में तकलीफ और लगातार ठींके आ रही हैं? ये लक्षण बलगम जमा होने के होते हैं|

हालांकि बलगम खतरनाक नहीं होता है और बलगम का इलाज (Mucus Treatment) आसानी से हो जाता है। लेकिन अगर ये लंबे वक्त तक जना रहे तो इससे आपको श्वास संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं| बलगम जमने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। यह सर्दीजुकाम, फ्लू, वायरल इन्फेक्शन, साइनस, इत्यादि से हो सकट है| इसमें खांसी सामान्यत जुकाम और फ्लू का साइड इफ़ेक्ट हो सकता है। लेकिन यह एलर्जी, अस्थमा, एसिड रिफ्लक्स, शुष्क हवा और कुछ दवाओं के कारण भी हो सकती है|  इसमें नाक का बहना और बुखार बभी आ जाता हैं| इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमें कई दिनों तक दवाइयों का सेवन करना पड़ता है|

इसे भी पढ़े :-डार्क सर्कल को चुटकियों में ऐसे करें खत्म

बलगम के इलाज (Mucus Treatment) का घरेलू नुस्ख़ा आप खुद से ही कर सकते है 

काली मिर्च बलगम के इलाज में एक कारगर उपाय है 

5-6 काली मिर्च लेकर उन्हें बारीक पीस लें| अब एक गिलास पानी लेकर उस पानी में यह काली मिर्च का मिश्रण डाल दें।  इसे अच्छी तरह गर्म करें| जब यह गुनगुना ठंडा हो जाए, तो इसका सेवन करें| इससे छाती और गले में जमे कब की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाता है|

शहद और नींबू मिलकर इस्तेमाल करने से भी बलगम के इलाज (Mucus Treatment) मे लाभ मिलता है

नींबू के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से छाती और गले में जमे कफ से बहुत जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है| क्योंकि नींबू में सिट्रिक अम्ल होता है, जो कफ को नष्ट करने में उपयोगी होता है| वैसे भी बदलते मौसम में आप को अधिक से अधिक मात्रा में विटामिन C यूकत फलो और सब्ज़ियों का सेवन करना चाहिए।

शहद और अदरक का सेवन भी बलगम के इलाज (Mucus Treatment) का एक कारगर नुस्ख़ा है 

बलगम से जल्द छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर इसे थोड़ा गरम कर लें, और इसका सेवन करने से बलगम से छुटकारा पाया जा सकता हैं| पहले जमाने में लोग ठंड के मौसम में बच्चों और बूढ़ों को अदरक और शहद मिलकर देते थे। लोगों का मानना था की इससे उन्हें ठंड में राहत मिलती थी।