Home स्वास्थ्य Sore Throat: ठंड के मौसम में गले के ख़राश का घरेलू उपचार और उपाय

Sore Throat: ठंड के मौसम में गले के ख़राश का घरेलू उपचार और उपाय

0
Sore Throat: ठंड के मौसम में गले के ख़राश का घरेलू उपचार और उपाय
Sore Throat

मौसम बदलते ही गले में खराश (Sore Throat) होना आम बात है। सर्दी का मौसम आते ही अधिकतर लोगों को खांसी, सर्दीजुकाम और गले में खराश हों की शिकायत होने लगती हैं। खराश को समय पर ठीक करना जरूरी होता है वरना यह खांसी का रूप ले लेती है। इसमें गले में खिचखिच और बोलने में तकलीफ जैसी समस्याएं होती हैं। जानकारों की माने तो ये बैक्टीरिया और वायरस के कारण होता है। आमतौर पर लोग गले की खराश को आम बात समझ अनदेखा कर देते हैं। कई बार गले में खराश की समस्या एलर्जी के कारण भी होती। 

आसान घरेलू नुस्खों से गलें की खराश (Sore Throat) से निजात पा सकते हैं

लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च वाली मसाला चाय रामबाड इलाज है 

लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च को पानी में डालकर उबालें| इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालकर चाय बनाएं| इस चाय को गर्मगर्म ही पिएं| यह गले के लिए बेहद लाभदायक उपाय है|

गुनगुने पानी में अदरक का सेवन एक कारगर उपाय है 

एक कप पानी में अदरक डालकर उबालकर हल्का गुनगुना करके इसमें शहद में मिलाकर दो बार पीने से गले की खराशमें आराम मिलता हैं| वैसे भी आपको बता कि अदरक में ऐंटिबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो गले के इंफेक्शन और दर्द से राहत देते हैं|

गुनगुने पानी में नमक डाल कर गरारा करें और गले की ख़राश (Sore Throat) मिटायें 

जब भी गले में खराश (Sore Throat) होती है तो श्लेष्मा झिल्ली की कोशिकाओं में सूजन आ जाती है| नमक इस  सूजन को कम करता है जिससे दर्द में राहत मिलती है| इससे जल्द रहत पाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर घोल लें और इस पानी से गरारे करें| इसे दिन में 3 बार करें| जल्द आराम होगा|

लहसुन के गुड़कारी फ़ायदे आप को गले की ख़राश में लाभ पहुँचाते है 

गले की खराश में लहसुन बेहद फायदेमंद होता है| आपको बता दे लहसुन में मौजूद ऐलिसिन जीवाणुओं को मारने के साथ ही गले की सूजन और दर्द को भी कम करता है उपचार के लिए गालों के दोनों तरफ लहसुन की एकएक कली रखकर धीरेधीरे चूसते रहें| ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलती हैं|

इसे भी पढ़े :- हिंदी पोस्ट २४

मसालेदार खाने वाले चीजों से गले की ख़राश में परहेज़ करे 

जल्दी आराम के लिए मसालेदार चीजों से करें परहेज: Sore Throat

याद रखें कि ज्यादा मसालेदार भोजन नहीं लेना चाहिए| गले में खराश नियंत्रित करने के लिए ठंडे पानी और आइसक्रीम से परहेज करना होगा| Sore Throat गले की ख़राश में खाने का विशेष ध्यान देना चाहिए। 

नींबू या बिटामिन C वाले फलो और सब्ज़ियों का सेवन करे 

नींबू भी गले में खराश से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। नींबू के स्लाइस पर नमक और काली मिर्च छिड़कें और फिर धीरेधीरे नींबू चाटें|

गुनगुने पानी में शहद का सेवन गले की ख़राश में लाभ पहुँचता है 

गले की खराश से जल्द आराम पाने के लिए गुनगुने पानी में शहद के एक या दो बड़े चम्मच मिलाएं और इसे दिन में तीन से चार बार पिएं| अगर गले में खराश के साथ अच्छा महसूस नहीं हो रहा तो सोने से पहले 1 चम्मच शहद लें| शहद का जीवाणुरोधी गुण गले की खराश ठीक कर सकता हैं|