Home यात्रा Gold Mixed Alcohol Drink: क्या यहाँ लोग शराब में सोना मिलाकर पीते हैं

Gold Mixed Alcohol Drink: क्या यहाँ लोग शराब में सोना मिलाकर पीते हैं

0
Gold Mixed Alcohol Drink: क्या यहाँ लोग शराब में सोना मिलाकर पीते हैं
Gold Mixed Alcohol Drink

Gold Mixed Alcohol Drink: सोना हर नारी की पहली पसंद होती है। सोने के आभूषण खास तौर पर महिलाओं को प्रिय होते हैं। ये तो हम सबने सुना था पर क्या आप जानते हैं की एक देश ऐसा भी हैं जहाँ लोग सोने को शराब में डालकर पीते हैं। आपको जानकर ये हैरानी होगी की ये देश भारत की सीमा से सटा हुआ देश हैं।

Also Read: Statue Of Unity: क्या आप स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ी ख़ास बातें जानते है

भारत का पड़ोसी देश म्यांमार है जिसे कभी वर्मा के नाम से भी जाना जाता था। आपको बता दे ये एक ऐसा देश है जहां सात सौ से ज्यादा स्वर्ण मंदिर हैं। भगवान बौद्ध की इस नगरी में लोगों को सोना बहुत प्रिय हैं। म्यांमार में सोने के प्रति लोगों का प्रेम इस कदर हैं कि यहाँ के लोग शराब में भी सोने को डालते हैं (Gold Mixed Alcohol Drink)। इस शराब को लोग व्हाइट व्हिस्की के नाम से जानते हैं, लोग सोने मिली शराब को गिलास में डालकर लोग उसका लुत्फ उठाते हैं। 

म्यांमार में लोग सोने को शराब में डालकर पीते है: Gold Mixed Alcohol Drink

बीबीसी में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक इरावदी नदी के पास बगान नाम शहर है। जहां शहर के इर्दगिर्द तो 2200 से ज़्यादा मंदिरों और पगोडा के खंडहर बिखरे हुए हैं। 11वीं से 13वीं सदी के बीच पगान साम्राज्य के दौर में यहां दस हज़ार से ज़्यादा मंदिर हुआ करते थे। इसी दौर में बौद्ध धर्म का विस्तार पूरे म्यांमार में हुआ था| प्राप्त जानकारी के मुताबिक बर्मा की संस्कृति में सोने की बहुत अहमियत है। यहां अभी भी परंपरागत तरीक़े से ही सोने को तरहतरह के रंगरूप में ढाला जाता है। 

इसे भी पढ़े :-न्यायव्यस्था से नाराज लोगों ने सुप्रीमकोर्ट के आदेश की उड़ाई धज्जियाँ, रात 1 बजे तक फोड़ते रहे फटाके

यहाँ सोने को बांस की पत्तियों के बीच में रखकर सौ से दो सौ परतें तैयार की जाती हैं। फिर, इन्हें ढाई किलो के हथौड़ों से करीब 6 घंटे तक पीटा जाता है। ताकि ये सही आकार ले सकें। फिर इन्हें पतलेछोटे एकएक इंच के टुकड़ों में काटा जाता है। सोने की ये पत्तियां मंदिरों में चढ़ाई जाती हैं। आपको बता दे सोने का इस्तेमाल देशी दवाओं में भी होता है। Gold Mixed Alcohol Drink यहाँ के लोगों के लिए एक पवित्र पेय है। 

म्यांमार में लोग सोने को एक पवित्र धातु मानते है 

खबर के मुताबिक म्यांमार में सोने को पवित्र माना जाता है। गौरतलब हो की यहां की 90 फ़ीसद आबादी बौद्ध है। बौद्ध धर्म में सोने को बहुत अहमियत दी जाती है। म्यांमार के लोग मंदिरों को सोने से सजाकर बुद्ध को अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। विशेष त्योहार या खास मौकों पर वो चावल और सब्ज़ियों में भी सोने के टुकड़े डालते हैं। आपको बता दे म्यांमार के  मांडले शहर में सोने की कई खदाने हैं। मांडले के साथसाथ इरावदी और चिंदविन नदियों की तलछट में भी खूब सोना मिलता है।  बर्मा के लोग बैंकों में बचत खातों की जगह सोना खरीदने को तवज्जों देते हैं। यहां पर सोने को नक्काशी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है| लकड़ी के टुकड़ों पर इसकी नक्काशी होती हैं।