Home यात्रा Top 10 Red-light Areas: भारत के 10 मशहूर रेड लाइट इलाके जहाँ शाम रंगीन होती हैं

Top 10 Red-light Areas: भारत के 10 मशहूर रेड लाइट इलाके जहाँ शाम रंगीन होती हैं

0
Top 10 Red-light Areas: भारत के 10 मशहूर रेड लाइट इलाके जहाँ शाम रंगीन होती हैं

Top 10 Red-light Areas: रेड लाइट एक ऐसी जगह है जहां कदम पड़ते ही इंसान की जिदंगी बदल रह जाती है। यहां का अंधेरा जबरन लाई गई लड़कियों की धुंधली होती उम्मीदों को तोड़ कर रख देता है| जहां उनकी जिंदगी की कभी सुबह नहीं होती| एक तरफ भारत देश में स्त्रियों को परम पूज्य माना जाता है, वही दूसरी तरफ लंबे समय से महिलाएं देह व्यापार जैसे घिनौने धंधे में उतरने को मजबूर हैं|

भारत जैसे देश में रेड लाइट एरिया होना एक कलंक है (Top 10 Red-light Areas)| कहा जाता है कि वेश्यावृत्ति दुनिया का सबसे पुराना पेशा है| सभ्यता और संस्कृति के विकास के साथ वेश्यावृत्ति के तरीके में भी परिवर्तन होता रहा है| रेड लाइट इलाकों से निकल कर वेश्यावृत्ति अब मसाज पार्लरों एवं एस्कार्ट सर्विस के अलावा कई रूपों में फल-फूल रही है|

मॉडर्न सोसाइटी में जिस्मफरोशी आसान कमाई का तरीक़ा बन गया है 

मॉडर्न सोसाइटी में जिस्मफरोशी का धंधा कमाई का आसान तरीका बन बया है| राज घराने के कोठों से निकल देह व्यापार आज हाइटेक वेबसाइटों तक पहुंच गया है| आज के इस बदलते परिवेश में जहाँ लड़कियां हाइप्रोफाइल लक्ज़री लाइफ की चाह में इस पेशे को अपना रही है, वही दूसरी ओर अब भी भारत में रोटी की खातिर भी लड़कियों को जिस्म बेचते देखा सकता है| इस बाजार को गरीब बस्तियों में रेड लाइट एरिया (Top 10 Red-light Areas) के नाम से जाना जाता है|

Also Read: Best places for Yoga: इन पांच जगहों पर योग करने से शांति मिलेगी

देश की शासन व्यवस्था और विकास के दावों पर देह व्यापार आज भी महिलाओं  पर कलंक की तरह है| पुलिस प्रशासन के लिए इस नेटवर्क को भेदना खासा मुश्किल साबित होता है| हालांकि कहने के लिए तो 1956 में पीटा कानून के तहत वेश्यावृत्ति को कानूनी वैधता दी गई, पर 1986 में इसमें संशोधन करके कई शर्तें जोड़ी गईं, जिसमें सार्वजनिक सेक्स को अपराध माना गया और यहां तक कि इसमें सजा का प्रावधान भी रखा गया, लेकिन इसे विडंबना कहें कि दुर्भाग्य, आज भी देश में कई ऐसे इलाके हैं, जहां लड़कियां जिस्मफरोशी को मजबूर हैं| देश में भी लंबे समय से महिलाएं देह व्यापार जैसे घिनौने धंधे में उतरने को मजबूर हैं|

जानिए भारत के 10 बड़े रेड लाइट इलाके जाह शामें रंगीन होती हैं

जीबी रोड, दिल्ली: Top 10 Red-light Areas

GB Road- Top 10 Red-light Areas

यह देश की राजधानी दिल्ली का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है| यहां मुगलकाल में कुल पांच कोठे हुआ करते थे| अंग्रेजों के समय इन पांचों क्षेत्रों को एक साथ कर दिया गया और उसी समय इसका नाम जीबी रोड पड़ा|  दि‍ल्ली स्थित जीबी रोड का पूरा नाम गारस्टिन बास्टिन रोड है| यहाँ देहव्यापार (Top 10 Red-light Areas) का यहां सबसे बड़ा कारोबार होता है| यहां नेपाल और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लड़कियों की तस्करी करके यहां को कोठों पर लाया जाता है| हालांकि इसका नाम सन् 1965 में बदल कर स्वामी श्रद्धानंद मार्ग कर दिया गया|

इसे भी पढ़े : South India Unexplored Beauty: दक्षिण भारत के अनदेखे नज़ारे

कमाठीपुरा, मुंबई: Top 10 Red-light Areas

Kamathipura- Top 10 Red-light Areas

मायानगरी मुंबई का एक इलाका हैं कमाठीपुरा जो पूरी दुनिया में चर्चित रेडलाइट इलाकों में से प्रमुख हैं| मुंबई हमेशा से सितारों की दुनिया रही है| कहा जाता है कि यह एशिया का सबसे पुराना रेडलाइट एरिया है| जानकारों की माने तो इस इलाके में निर्माण क्षेत्र में काम करने वाली आंध्रा महिलाओं ने यहां देह व्यापार का धंधा शुरू किया था और कुछ ही वर्षों, यानी की 1880 में यह क्षेत्र अंग्रेजों के अय्याशी का अड्डा बन गया| ताज्जुब की बात यह हैं कि आज भी यह देहव्यापार के लिए इस क्षेत्र को पूरे देश में बखूबी जाना जाता है| यहां तकरीबन 2 लाख सेक्स वर्कर का परिवार रहता है, जो पूरे मध्य एशिया में सबसे बड़ा है| इस इलाके का इतिहास सन 1795 मे पुराने बॉम्बे के निर्माण से शुरू होता है|

सोनागाछी, कोलकाता

Sonagachi- Top 10 Red-light Areas

कोलकाता स्थित सोनागाछी को एशिया का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया माना जाता है| यहां कई बहुमंजिला इमारते हैं, जहां तक़रीबन 14 हजार वेश्याएं देह व्याापार करती हैं| प्रेम बंधन से लेकर हेवन, नाइट क्वीन जैसी बिल्डिंग यहां की चर्चित बिल्डिंग है| यहां इस देह व्या्पार को कई तरह के गैंग चलाते हैं| यहाँ स्लम में 18 साल से कम उम्र की करीब 12 हजार लड़कियां सेक्स व्यापार में शामिल हैं|

दावा तो यहाँ तक किया जाता है कि ये वेश्यायें सालाना करोड़ो में कारोबार करती हैं| यहां लो ग्रेड से लेकर हाई प्रोफाइल तक वेश्यायें जिस्म के व्यापार (Top 10 Red-light Areas) से जुड़ी हुईं हैं| देश के विभिन्न क्षेत्रों से यहां लड़कियां आती हैं| यहां आने वाले ग्राहकों में बिहार, झारखंड एवं यूपी से काफी संख्या में ग्राहक आते हैं| उत्तरी कोलकाता के शोभा बाजार के समीप स्थित चित्तरंजन एवेन्यू में स्थित इलाके में वेश्याावृत्ति से जुड़ी महिलाओं को बाकायदा लाइसेंस दिया गया है|

शिवदासपुर, वाराणसी: Top 10 Red-light Areas

shivdaspur

वैसे तो वाराणसी एक तरह से हिंदुओं का सबसे पवित्र एवं प्राचीन तीर्थ है| यहां की दालमंडी और शिवदासपुर जैसे इलाके सालों पुराने देह व्यापपार की मंडिया हैं| शिवदासपुर वाराणसी रेलवे स्टेहशन से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर स्थित इलाका यहां के रेडलाइट इलाके के रूप में मशहूर हैं| देह व्याापार का इतिहास भी कई पुरानी गलियों में दिखाई देता है|

यहां की तंग गलियों में घर के बाहर खड़ी लड़कियां ग्राहकों को उसी पारंपरिक तरीके से रिझाती नजर आती हैं, जैसे एक समय यहां चलने वाले कोठे में पारं‍परिक रूप से चलन में हुआ करता था| यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेडलाइट इलाका है| दालमंडी का यह इलाका भी तमाम तरह के कानूनी पाबंदियों के बाद भी आज भी चल रहा है|

मीरगंज, इलाहबाद

Meergunj Allahabad

इलाहाबाद को गंगा, जमुना और सरस्वती के संगम के चलते प्रयागराज तीर्थ के रूप में पूरे भारत में जाना जाता है| कभी पूरे देश में शिक्षा का केंद्र रहा इलाहबाद यहां स्थित मीरगंज इलाके में स्थित कोठे के लिए भी प्रसिद्ध है| इलाहबाद के मीरगंज इलाके में स्थित यह एक रेडलाइट ऐरिया है जो तकरीबन डेढ़ सौ साल पुराना है| जानकारों की माने तो यहां पर पहले कोठे चलते थे और यहां पुराने जमीदार मुजरा देखने आते थे|

यहां अवैध तरीके से देह व्यापार (Top 10 Red-light Areas) होता है| यहां की पुरानी इमारतों से ढकी हुई बंद गलियों में यहां का वेश्या बाजार दिखाई देगा| यहाँ हर घर के बाहर सज-धज कर तैयार महिलाएं हर आने जाने वाले को अपने पास बुलाती नजर आ जाएंगी| यहाँ तक़रीबन हजारों की संख्या में ग्राहक आते हैं और अपनी हवस को शांत करने का अथक प्रयास करते हैं|

इसे भी पढ़े : Statue Of Unity: क्या आप स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ी ख़ास बातें जानते है

कबाड़ी बाजार, मेरठ: Top 10 Red-light Areas

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित कबाड़ी बाजार में अंग्रेजों के जमाने से देहव्यापार किया जाता रहा हैं| देह व्यापार के धंधे मे अधिकांश नेपाली लड़कियां ही इस्तेमाल होती हैं| यह बहुत ही पुराना रेड लाइट एरिया है| शाम ढलते ही लोग अपने वासना की आग को बुझाने चले आते हैं| मेरठ के इस कबाड़ी बाज़ार में आपको सुन्दर बालाए अपनी तरफ रिझाती नज़र आ जाएँगी|

रेशमपुरा, ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेशमपुरा एक रेडलाइट इलाका है| यहाँ इंटरनेट और मोबाइल पर आने वाली सूचनाओं के आधार पर कॉलगर्ल्स की बुकिंग होती है| ईमेल या मोबाइल पर ही ग्राहक को डिलीवरी का स्थान बता दिया जाता है|कॉलगर्ल्स को ठेके पर या फिर वेतन पर रखा जाता हैं| यहां देह व्यापार के लिए विदेशी लड़कियों के साथ मॉडल्स, कॉलेज गर्ल्स भी हैं| यहां एक तरह से कॉलेज गर्ल्स के लिए बाकायादा ऑफिस खोले जाने लगे हैं|

चतुरभुज स्थान, मुजफ्फरपुर

Chaturbhuj Muzaffarnagar

वैसे तो बिहार को जयप्रकाश नारायण की भूमि के नाम से जाना जाता हैं| बिहार का मुजफ्फरपुर इलाका राज्य के बड़े रेडलाइट (Top 10 Red-light Areas) इलाकों में से एक है| यह उत्तरी बिहार का यह सबसे बड़ा रेडलाइट इलाका है| बिहार की चौथी सबसे अधिक आबादी वाले शहर मुजफ्फरपुर के आसपास के क्षेत्र में कई छोटे वेश्यालय हैं

बुधवार पेठ, पुणे: Top 10 Red-light Areas

पुणे का बुधवार पेठ भी देश के मशहूर रेडलाइट इलाकों में से एक है| यह क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक सामान और किताबों की खरीद बिक्री का एक प्रमुख केंद्र भी है| यहां बड़ी संख्या में नेपाली लड़कियां देह व्यापार मे लिप्त हैं| यहाँ 5 हजार के आसपास वेश्याएं देह व्यापार से जुडी हैं| पुणे की संकरी गलियों में राते रंगीन करने के लिए लोग अक्सर आते-जाते देखे जा सकते हैं|

गंगा-जमुना, नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के इतवारी में गंगा-जमुना एक इलाका है, जहां वेश्यावृत्ति चलती है| यह इलाका देह व्यापार के लिए पूरे नागपुर में मशहूर है| खास बात यह है कि यह कई तरह के अपराधों का भी अड्डा है|